Advertisement

Valmiki Tiger Reserve: बिहार का एकमात्र टाइगर रिज़र्व

Valmiki Tiger Reserve

Valmiki Tiger Reserve बाल्मिकीनगर, पश्चिम चम्पारण, बिहार में स्थित है। यह स्थान न केवल वन्यजीव प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र है।

Valmiki Tiger Reserve

Valmiki Tiger Reserve, West Champaran, Bihar

वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व बिहार राज्य के पश्चिम चम्पारण जिले में स्थित है। यह बिहार का एकमात्र टाइगर रिज़र्व है। इसकी स्थापना 1990 में हुई थी। यह रिज़र्व भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है । वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में मुख्य तीन पर्यटन केंद्र है-वाल्मीकिनगर पर्यटन केंद्र, गोबर्धना पर्यटन केंद्र और मंगुरहा पर्यटन केंद्र, जो एक दूसरे से 40 से 90 किलोमीटर तक की दुरी में अवस्थित है । टाइगर रिज़र्व में वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान और वाल्मीकि वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। टाइगर रिज़र्व का वन क्षेत्र 901.07 वर्ग किमी में फैला है, जो पश्चिमी चंपारण जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 17.4% है।

Valmiki Tiger Reserve में क्या है ?

रिजर्व में पाए जाने वाले जंगली जानवर

  • बाघ (Tiger)
  • चितल (Spotted Deer / चीतल हिरण)
  • गौर (Indian Bison / गौर बैल)
  • एक सींग वाला गैंडा (One-horned Rhinoceros)
  • बारहसिंगा हिरण (Swamp Deer)
  • भालू / रीछ (Sloth Bear)
  • पैंगोलिन/सला मंदर /चींटीखोर (Pangolin)
  • तेंदुआ (Leopard)
  • काकड़ हिरण (Barking Deer)

रिजर्व में पाए जाने वाले पक्षी

  • नारंगी सिर वाली गानपक्षी (Orange-headed Thrush)
  • लघु उल्लू (Barn Owl)
  • नीलपंखी पक्षी (Verditer Flycatcher)
  • गुलाबी सिर वाला तोता (Plum-headed Parakeet)
  • सारस (Sarus Crane)
  • पीली आँखों वाली चिड़िया (Oriental White-eye)
  • कठफोड़वा (Black-rumped Flameback)
  • धनेश (Oriental Pied Hornbill)
  • नन्हा उल्लू (Jungle Owlet)
  • नीलपंखी पक्षी (Ashy Drongo)

Note: सरीसृप में मगरमच्छ और घड़ियाल पाया जाता है।

Forest Type in VTR

यदि आप वन प्रेमी हैं, तो यह स्थान आपकी यात्रा की इच्छा सूची में अवश्य होना चाहिए क्योंकि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व सात प्रकार के वनों से बना है।

  • भाबर दून साल वन
  • शुष्क शिवालिक साल वन
  • पश्चिमी गंगा आर्द्र मिश्रित पर्णपाती वन
  • खैर शीशम वन
  • केन ब्रेक
  • पूर्वी आर्द्र जलोढ़ घास का मैदान
  • बैरिंग्टोनिया दलदली वन

जैव विविधता और पारिस्थितिकी के दृष्टिकोण से महत्व

टाइगर रिज़र्व जैव विविधता संरक्षण तथा पारिस्थितिकी संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

टाइगर रिज़र्व का जैव विविधता में योगदान

  • यहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सूअर आदि स्तनधारी पाए जाते हैं।
  • कई प्रकार की पक्षी प्रजातियाँ (मोर, सारस, बगुला, जलपक्षी) इसे पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती हैं।
  • यहाँ की नदियाँ और जंगल मगरमच्छ, कछुआ और विभिन्न मछलियों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करते हैं।
  • यह रिज़र्व औषधीय पौधों और साल-सखुआ जैसे वनों का संरक्षण करता है, जो जैव विविधता के लिए आवश्यक हैं।

टाइगर रिज़र्व का पारिस्थितिकी (Ecology) महत्व

  • यह क्षेत्र गंडक और उसकी सहायक नदियों के कारण जलवायु संतुलन और जल स्रोत संरक्षण में सहायक है।
  • यहाँ का घना वन क्षेत्र कार्बन अवशोषण (Carbon Sink) का काम करता है और वातावरण को शुद्ध रखता है।
  • यह रिज़र्व बिहार-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नेपाल के चिटवन नेशनल पार्क से जुड़ा है।
  • जंगल और घासभूमि कई दुर्लभ और संकटग्रस्त जीव-जंतुओं के लिए प्राकृतिक आवास (Natural Habitat) प्रदान करते हैं।

Valmiki Nagar Tiger Reserve Timing

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में घुमने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करें। टिकट बुकिंग hmesha आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट-www.valmikitigerreserve.com है।

Note: वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन केन्द्रो पर प्रत्येक मंगलवार को  जंगल सफारी बंद रहता है।

Note: मानसून अवधि में वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के तीनो पर्यटन केन्द्रो में जंगल सफारी, साईकल सफारी एवं बोट सफारी तथा टूर पैकेज दिनांक-01 जुलाई, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक बंद किया जाता है ।

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व की दूरी

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बगहा और नरकटियागंज सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। अगर हम बड़े स्टेशन की बात करें तो गोरखपुर स्टेशन लगभग 125 किमी दूर और मुजफ्फरपुर जंक्शन लगभग 235 किमी दूर है। जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वाल्मीकि नगर बाघ अभयारण्य से निकटतम हवाई अड्डा है जो लगभग 300 किमी दूर है।

Thanks For Visiting I Love Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *