Advertisement

Glass Bridge Rajgir: बिहार के No. 1 स्काईवॉक- Ticket Price, Address, Opening Time, Height

Glass Bridge Rajgir

Glass Bridge Rajgir, बिहार के नालंदा जिले में स्थित है और यह राज्य का एक नया और रोमांचक पर्यटन स्थल बन गया है। यह ब्रिज राजगीर नेचर सफारी पार्क के अंतर्गत बनाया गया है और इसे देखने हर दिन सैकड़ों पर्यटक आते हैं। यह बिहार का पहला ग्लास ब्रिज है, जो न केवल साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देता है बल्कि राज्य के पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान भी बनाता है। यह ब्रिज चीन के प्रसिद्ध झांगजियाजी ग्लास ब्रिज की तर्ज़ पर बना है, और इसे चलने में भी वैसा ही रोमांच मिलता है।

Glass Bridge Rajgir

Glass Bridge Rajgir, Bihar ?

राजगीर ग्लास ब्रिज बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर नेचर सफारी का हिस्सा है। 2018 में ब्रिज बनने का कार्य आरंभ हुआ था जो 2021 में जाकर खत्म हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 27 मार्च 2021 को ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया गया । कैबिन रोप‑वे और नेचर/जू सफारी, ग्लास ब्रिज सहित लगभग 500 एकड़ में फैला हुआ है। यह ब्रिज आसपास की पर्वतमालाओं और घाटियों के बीच एक ऊँचाई पर बना हुआ है, जहाँ से नीचे का नज़ारा देखना दिल दहला देने वाला अनुभव हो सकता है — लेकिन साथ ही बेहद सुंदर भी।

राजगीर ग्लास ब्रिज का मुख्य विशेषताएं

  • यह ब्रिज 85 फीट लंबा और 6 फीट चौड़ा है।
  • यह ज़मीन से लगभग 250 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।
  • ब्रिज को 3 लेयर के टेम्पर्ड ग्लास से बनाया गया है, जो इसे बेहद मजबूत और पारदर्शी बनाता है।
  • इससे देखने पर नीचे की घाटी और हरियाली का शानदार नज़ारा दिखता है, जिससे यह रोमांच से भर देता है।

📍 राजगीर ग्लास ब्रिज का पता

Glass Bridge Rajgir, Kesariya, Bihar 845424

  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: राजगीर रेलवे स्टेशन

📅 ग्लास ब्रिज घूमने का सही समय:

अक्टूबर से मार्च के बीच का समय मौसम के लिहाज़ से सबसे अच्छा होता है।

Rajgir glass bridge ticket price

राजगीर नेचर सफारी और राजगीर ग्लास ब्रिज दोनों का टिकट मूल्य सिर्फ 150 रुपये है यानी कि 150 रुपये में दोनों घूम सकते हैं आप।

Rajgir glass bridge online ticket booking

राजगीर ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी के लिए टिकट बुक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

Rajgir glass bridge opening time

राजगीर ग्लास ब्रिज का खुलने और बंद होने का समय:

Day of WeekOpening TimeClosing Time
MondayClosedClosed
Tuesday10 AM5 PM
Wednesday10 AM5 PM
Thursday10 AM5 PM
Friday10 AM5 PM
Saturday10 AM5 PM
Sunday10 AM5 PM

Rajgir glass bridge distance

राजगीर ग्लास ब्रिज का राजगीर रेलवे स्टेशन, राजगीर बस स्टैंड और नजदिकी हवाई अड्डा से दुरी।

Rajgir railway station to rajgir glass bridge distance

राजगीर ग्लास ब्रिज का राजगीर रेलवे स्टेशन से दूरी करीब 10 किमी है।

rajgir bus stand to rajgir glass bridge distance

राजगीर बस स्टैंड से राजगीर ग्लास ब्रिज की दूरी करीब 9 किमी है।

Gaya Airport to Rajgir glass bridge distance

राजगीर ग्लास ब्रिज का सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट गया जी एयरपोर्ट है, जो की ग्लास ब्रिज से करीब 68 किमी दूर है। ग्लास ब्रिज से दूसरा सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट है जो ग्लास ब्रिज से 98 किलोमीटर की दूरी पर है।

भारत में अनेको ग्लास ब्रिज है लेकिन बिहार का ग्लास ब्रिज विशेष है। अगर कभी आप राजगीर जाते हैं तो या ग्लास ब्रिज जरूर जाएं।

FAQ

Q. Which day is Rajgir Glass Bridge closed ?
Ans-
On Monday

Q. glass bridge charge ?
Ans-
Skywalk Bridge ka charge 125 Rs hai.

Thanks for visiting I Love Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *