Languages Spoken in Bihar: बिहार विविधता वाला राज्य है जहाँ बहुत सारी भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन बिहार से बाहर के लोगों को लगता है कि बिहारी एक भाषा है। जो गलत है, बिहार में मुख्य 5 भाषाएं बोली जाती हैं। बिहार के प्रचलित भाषा में दो भाषा का नाम आता है मैथिली और भोजपुरी। इस पोस्ट में सबसे पहले आप मैथिली और भोजपुरी के बारे में जानेंगे और इसके अलावा आप बिहार की अन्य तीन भाषाओं के बारे में जानेंगे जो बिहार में बोली जाती हैं।

Table of Contents
Official language of bihar
बिहार में दो आधिकारिक भाषाएं हैं। राज्य का प्रथम आधिकारिक भाषा हिंदी है और दूसरा आधिकारिक भाषा उर्दू है। आधिकारिक भाषाएँ वो होती हैं जो प्रशासनिक उद्देश्य और सरकारी कार्यालयों में उपयोग की जाती हैं।
Languages Spoken in Bihar
बिहार भाषायी रूप से विविधतापूर्ण वाला राज्य है। बिहार में मुख्य 5 भाषाएं बोली जाती हैं- भोजपुरी, मैथिली, अंगिका, वज्जिका और मगही। इसके अलावा कुछ छोटी बोलियाँ भी हैं जिनके बारे में हम बाद में बात करेंगे।
Regional Languages (क्षेत्रीय भाषाएँ)
Maithili
बिहार का एक मात्रा ऐसी भाषा है जो संविधान के 8वी सूची में शामिल है, वह है मैथिली । 2003 में 92वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के माध्यम से मैथिली को संविधान में शामिल किया गया। यह मिथिला क्षेत्र में बोली जाती है। Sitamarhi, Darbhanga, Madhubani, Supaul, Saharsa, Araria, Kishanganj, Purnia, Katihar, Samastipur, Begusarai और Khagaria में मैथिली बोली जाती है। मैथिली बिहार के अलावा झारखंड के भी कुछ जिला में बोली जाती है। यदि लिखावट की बात करें तो मैथिली और बांग्ला के अक्षर लगभग समान हैं। पारंपरिक रूप से मैथिली को तिरहुत लिपि में लिखा जाता है लेकिन वर्तमान में इसको देवनागरी लिपि में ही लिखा जाता है।
Magahi
मगही मुख्य रूप से मगध क्षेत्र में बोला जाता है। Patna, Arwal, Jehanabad, Aurangabad, Gaya, Nalanda, Nawada, Sheikhpura, Lakhisarai और Jamui में मगही बोली जाती है।
Bhojpuri
भोजपुरी मुख्य रूप से पश्चिमी बिहार में बोली जाती है। बिहार के West Champaran, East Champaran, Gopalganj, Siwan, Saran, Buxar, Bhojpur, Kaimur और Rohtas में भोजपुरी बोली जाती है। सिर्फ बिहार नहीं बल्कि पूर्वी यूपी में भी बोली जाती है। भोजपुरी की पारंपरिक लिपि कैथी है लेकिन वर्तमान में इसको देवनागरी लिपि में ही लिखा जाता है।
Bajjika
वज्जिका को स्वतंत्र भाषा नहीं माना जाता है इसको मैथिली का ही उपभाषा माना जाता है । Sheohar, Muzaffarpur और Vaishali में Bajjika बोली जाती है। बज्जिका को मुख्य रूप से देवनागरी लिपि में लिखा जाता है।
Angika
अंगिका मुख्य रूप से अंग क्षेत्र में बोला जाता है। Munger, Bhagalpur और Banka में अंगिका बोली जाती है।
Language Controversy
वर्तमान में भारत के विविध क्षेत्र में भाषा को लेकर एक अलग विवाद है । जैसे Maharashtra(मराठी) में विवाद है, कर्नाटक(कन्नड़ ) में विवाद है । भाषा को लेकर विवाद यह है की महाराष्ट्र में मराठी बोलने वाले लोग रहेंगे और कर्नाटक में कन्नड़ बोलने वाले । बिहार में देश के किसी भी राज्य से आ सकते हैं और आप जिस भाषा में सहज हैं, वह भाषा है, आप यहां पर बोल सकते हैं, ऐसा कोई पाबन्दी नहीं है, कि आप भोजपुरी ही बोले या मैथिली ही बोले। बिहार में इस तरह का कोई भी रोक नहीं है, यहां आप कोई भी भाषा बोल सकते हैं ।
FAQ
Q. मैथिली भाषा को संविधान में किस वर्ष जोड़ा गया ?
Ans- 2003 में 92वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से इसे जोड़ा गया।
Q. बिहार में कितनी भाषाएँ हैं?
Ans- बिहार में मुख्य पांच भाषाएं हैं।
Read Also:
Chhath Puja 2025: जानिए इस साल कब होगा- बिहार का प्रसिद्ध त्योहार
Top 20 Famous Foods of Bihar: आपको अवश्य खाना चाहिए
Top 10 places to visit in Patna: हर साल लाखों पर्यटक आते हैं
Thanks For Visiting I Love Bihar





Useful content 👍